शेयर मंथन में खोजें

चने में तेजी, कॉटन को 22,110 रुपये पर सहारा रहने की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (अप्रैल) की कीमतें 22,110 रुपये के पास सहारा के साथ यह 22,210 रुपये के स्तर तक बढ़ सकती है।

इसका सबसे पहला कारण हैं कि अंतरराट्रीय कपास सलाहकार समिति ने 2020-21 में वैश्विक स्तर पर खपत अनुमानों को पिछले वर्ष में 22.8 मिलियन टन के मुकाबले बढ़ाकर 24.5 मिलियन टन कर दिया है। दूसरी बात यह है कि पिछले एक महीने में चीन और बांग्लादेश की ओर से माँग में बढ़ोतरी के कारण अक्टूबर से शुरू होने वाले फसल वर्ष 2020-21 में भारत से कपास का निर्यात इस साल 50 प्रतिशत बढ़कर 75 लाख बेल हो जाने की संभावना है।

ग्वारसीड (अप्रैल) की कीमतों को 3,880 रुपये के पास सहारा रह सकता है और कीमतें 3,920-3,950 बढ़ सकती है, जबकि ग्वारगम (अप्रैल) की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 6,100-6,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में तेजी के कारण ग्वारगम समूह की कीमतों को मदद मिल रही है। ओपेक कार्टेल और संबद्ध देशों की पिछले हफ्तें हुई बैठक में महामारी को लेकर सावधनी बरती गयी, और उन्होंने कोरोना वायरस प्रतिबंध के कारण अभी भी कच्चे तेल की माँग में कमी की चिंता के बीच अपने अधिकांश उत्पादन कटौती को छोड़ दिया। अमेरिकी कच्चा तेल कॉन्टैंक्ट, जो पिछले साल व्यवसायों पर प्रतिबंध के कारण ऊर्जा की विनाशकारी माँग के चलते शून्य से नीचे गिर गया था, अब 64 डॉलर प्रति बैरल से अधिक के स्तर पर पहुँच गया है।
चना वायदा (अप्रैल) की कीमतों में तेजी रह सकती है और कीमतें 5,070-5,100 के स्तर पर पहुँच सकती है और इसलिए कीमतों में किसी भी गिरावट पर खरीदारी का अवसर माना जा सकता है। दालों के कम भंडार और डॉलर चना में तेजी के रुख और होली के त्यौहार से पहले मजबूत माँग के कारण सेंटीमेंट काफी बेहतर हो गया है। मध्य प्रदेश के उत्पादक क्षेत्रों से बाजारों में ताजा फसलों की आवक में कथित तौर पर देरी से और होरेका सेगमेंट की बढ़ती माँग के कारण चना की कीमतों में तेजी आयी है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!