शेयर मंथन में खोजें

सोया तेल में नरमी, सरसों तेल को 6,950 रुपये रह सकता है सहारा - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (मई) की कीमतों के 6,800-7,200 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

यह अनुमान है कि पारंपरिक खरीदारों की ओर माँग के कारण अप्रैल में भारत का सोयामील निर्यात दोगुना होकर लगभग 80,000 टन से अधिक हो सकता है। मौजूदा माह में अब तक लगभग 60,000 टन सोयाबीन का निर्यात किया जा चुका है। यूरोपीय और दक्षिण पूर्व एशियाई देश प्रमुख रूप से भारत से खरीद रहे हैं। सोयाबीन की सुस्त आवक के बीच मील की मजबूत निर्यात माँग के कारण कीमतें उच्चतम स्तरों पर पहुँच गयी हैं। सीबीओटी पर, सोयाबीन वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक स्तर पर आपूर्ति में कमी की संभावना से सभी कॉन्टैंक्ट की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तरों पर पहुँच गयी है। सीबोट में जुलाई सोयाबीन की कीमतें 19-1 प्रति 4 सेंट कम होकर 15.19-1 प्रति 2 डॉलर के स्तर पर पहुँच गयी है।
सरसों वायदा (मई) की कीमतों को 6,950 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। हाजिर बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने के बाद हर गिरावट पर खरीदारी देखने को मिलेगी। एक साल पहले के समान अवधि की तुलना में आवक सुस्त और कम हो गयी है, क्योंकि किसान गेहूँ और जौ जैसी फसलों की कटाई में व्यस्त हैं। वे सरसों की कीमतों में तेजी को भी देख रहे हैं और कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं। बाजार में सरसों तेल की बढ़ती माँग, वैश्विक स्तर पर कीमतों के रुझान और कम आवक के कारण सरसों की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।
सोया तेल वायदा (मई) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 1,370-1,410 रुपये के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है, जबकि सीपीओ वायदा (मई) की कीमतों के 1,198 रुपये से नीचे ही रहने की संभावना है। सीबोट में सोया तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख