शेयर मंथन में खोजें

सोया तेल की कीमतों में 1,220-1,245 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (जुलाई) की कीमतों के 6,900-7,100 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में कई सोयाबीन किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा प्रदान किये गये प्रमाणित बीजों की कमी के कारण सीजन शुरू होने के दो महीने बाद भी खरीफ फसल की बुवाई 60% क्षेत्र में शुरू नहीं हुई है। पिछले साल 5,854 मिलियन हेक्टेयर भूमि में सोयाबीन की बुवाई की गयी थी, लेकिन किसानों ने कहा कि प्रमाणित बीज की अनुपलब्धता के कारण इस वर्ष 60% क्षेत्र अभी भी बिना बुआई का रह गया है। यह भी खबर है कि सरकार खराब मौसम के कारण सोयाबीन की खेती को हतोत्साहित कर रही है। पौधें में रोग के कारण सोयाबीन की उपज पिछले तीन वर्षों में बहुत कम हो गई है। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेंड सोयाबीन वायदा की कीमतों में कल गिरावट हुई है। कीमतों में शुरुआती तेजी के बाद अमेरिकी मिडवेस्ट में बारिश के पूर्वानुमान के बाद बेहतर उत्पादन अनुमान से कीमतों में गिरावट हुई है। सीबीओटी नवंबर सोयाबीन वायदा की कीमतें 9 सेंट की गिरावट के साथ 12.91-3 प्रति 4 डॉलर प्रति बुशल पर बंद हुई।
आरएम सीड वायदा (जुलाई) की कीमतों के 6,810-6,900 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। देश भर के प्रमुख बाजारों में सरसों की आवक 2,25,000 बोरी पर स्थिर है। जयपुर में, बेंचमार्क बाजार में सरसों 7,075-7,100 रुपये प्रति 100 किलोग्राम पर बेचा गया, जो पिछले बंद से 50 रुपये कम है।
सोया तेल वायदा (जुलाई) की कीमतों के 1,220-1,245 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जबकि सीपीओ वायदा (जून) की कीमतों के 985-1,010 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। 1-20 जून के उत्पादन में उछाल के पूर्वानुमान से मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतों में चार सत्रों में तीसरी बार गिरावट हुई है। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में सितंबर डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम तेल कॉन्टैंक्ट 21 रिंगिट या 0.61% गिरकर 3,424 रिंगिट (+823.47) प्रति टन पर आ गया। (शेयर मंथन, 25 जून 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख