शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन और आरएम सीड की कीमतों में गिरावट की संभावना - एसएमसी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी के रुझान के कारण सोयाबीन वायदा (जुलाई) की कीमतों में 7,400-7,350 रुपये के स्तर तक गिरावट होने की संभावना है।

बीज की कमी को लेकर बाजार में अटकलों के बावजूद इस खरीफ सीजन में देश भर में सोयाबीन की बुआई का रकबा 5-7% बढ़ने की संभावना है। फिर भी मानसून में ब्रेक के कारण किसान ऊहापोह की स्थिति में हैं और अच्छी फसल सुनिश्चित करने के लिए मानसून में तेजी आने की उम्मीद कर रहे हैं। अमेरिकी मिडवेस्ट में ठंडे और गीले मौसम के पूर्वानुमान ने प्रतिकूल मौसम से फसल की पैदावार को होने वाले नुकसान की चिंताओं के कम होने से मंगलवार को शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेंड सोया वायदा की कीमतों में गिरावट हुई है। सीबीओटी पर नवंबर सोयाबीन की कीमतें 7-3 प्रति 4 सेंट की गिरावट के साथ 13.19-1 प्रति 2 डॉलर प्रति बुशल पर बंद हुई है। सीबीओटी पर दिसंबर सोयामील की कीमतें 2.4 डॉलर गिरावट के साथ 362.50 डॉलर प्रति टन पर बंद हुई है।

आरएम सीड वायदा (जुलाई) की कीमतों में 6,700-6,600 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। व्यापारियों ने कहा कि प्रमुख बाजारों में सरसों की आवक बुधवार के 100,000 बोरी (1 बैग=84 किलोग्राम) की तुलना में गुरूवार को 20,000 बोरी हुई है। बेंचमार्क बाजार जयपुर में सरसों की कीमत 7,100-7,125 रुपये प्रति 100 किलोग्राम के दायरे में रही जो पिछले बंद भाव से 100 रुपये कम है।

सोया तेल वायदा (जुलाई) की कीमतों के 1,270-1,265 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है, जबकि सीपीओ वायदा (जुलाई) की कीमतों के 1,005-1,000 रुपये तक गिरावट दर्ज करने की संभावना है। सीबीओटी पर दिसंबर सोया तेल की कीमतें 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59.18 सेंट प्रति पाउंड रह गयी हैं। आधिकारिक आँकड़ों के जारी होने से पहले मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतों में कल लगातार तीसरे दिन गिरावट हुई है। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज में सितंबर डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पॉम तेल की कीमतें 24 रिंगिट या 0.63% गिरकर 3,771 रिंगिट प्रति टन पर बंद हुई है। मलेशियाई पॉम ऑयल बोर्ड अगले सप्ताह जून आपूर्ति और माँग के आँकडे़ जारी करने वाला है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख