शेयर मंथन में खोजें

चने में रुकावट, ग्वारसीड की कीमतों में गिरावट की उम्मीद - एसएमसी

कम स्टॉक और कताई मिलों एवं उद्योगों की ओर से अच्छी माँग के बीच सीसीआई द्वारा नीलामी मूल्य में वृद्धि करने कारण कॉटन वायदा (अगस्त) की कीमतें कल 27,470 रुपये की एक नयी ऊँचाई पर पहुँच गयी।

अब कीमतों में 27,600 रुपये के स्तर पर कारोबार करने की उम्मीद है। भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने बुधवार को अपने बिक्री मूल्य में 100-200 रुपये प्रति कैंडी की बढ़ोतरी की जो लगातार पाँचवें दिन बढ़ोतरी है। सीमित स्टॉक और अच्छी निर्यात माँग की खबरें हैं। नये सीजन की कपास की आवक अक्टूबर के महीने में ही होगी। वर्तमान में, अनियमित वर्षा वितरण के कारण पिछले वर्ष की तुलना में बुवाई का रकबा लगभग 10 लाख हेक्टेयर कम है, लेकिन पिछले 5 वर्षों (98 लाख हेक्टेयर) के औसत से अधिक है। कपास का क्षेत्र गुजरात में अधिक है लेकिन अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में कम है।

राजस्थान के ग्वारगम उत्पादक क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण ग्वारसीड वायदा (अगस्त) की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है और अब कीमतें 4,300 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती है। लेकिन लगातार माँग के कारण अप्रैल के बाद से कीमतें 4,000 रुपये के स्तर से ऊपर कारोबार कर रही है जो एक अच्छा सहारा है।
चना वायदा (अगस्त) की कीमतें यदि 5,140 रुपये के बाधा स्तर को पार करती है तो कीमतों के 5,180-5,200 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। चना की कीमतों में गुणवत्ता के अनुसार बुधवार को 25-125 प्रति 100 किलोग्राम की तेजी दर्ज की गयी। प्रमुख बाजारों में पेराई की तत्काल आवश्यकता को प्राप्त करने के लिए मिलों द्वारा की गयी खरीदारी के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। स्टॉक लिमिट ऑर्डर में बदलाव के बाद स्टॉकिस्ट की ओर से स्थिर माँग हो रही है। इसके अलावा, नेफेड विभिन्न राज्यों में खरीदे गये चना स्टॉक को समाप्त करने के लिए सक्रिय है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!