शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में उच्च स्तर पर खरीदारी की संभावना, चने की कीमतों में रह सकती है गिरावट - एसएमसी

देश में स्टॉक कम होने के कारण कॉटन वायदा (अगस्त) की कीमतें अब तक के सबसे ऊँचे भाव पर कारोबार कर रही हैं।

देश में बुवाई क्षेत्र में गिरावट की खबरों पर कीमत फिर से 27,750-27,800 रुपये की ओर बढ़ना शुरू कर सकती है। कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को अपने बिक्री मूल्य में 100-200 रुपये प्रति कैंडी की बढ़ोतरी की। गिनजी क्षेत्र में कपास के सीमित स्टॉक के कारण घरेलू बाजार में, देश भर के अधिकांश राज्यों में कताई मिलें सीसीआई से बड़ी मात्रा में कपास खरीद रही हैं। नये सीजन की कपास अक्टूबर के महीने में ही आयेगी। वर्तमान में, अनियमित वर्षा वितरण के कारण पिछले वर्ष की तुलना में बुवाई का रकबा लगभग 10 लाख हेक्टेयर कम है, लेकिन पिछले 5 वर्षों (98 लाख हेक्टेयर) के औसत से अधिक है। कपास का क्षेत्र गुजरात में अधिक है लेकिन अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में कम है।
ग्वारसीड वायदा (अगस्त) की कीमतों के 4,320-4,310 रुपये के स्तर तक नीचे कारोबार करने की उम्मीद है। राजस्थान में ग्वारगम उत्पादक क्षेत्रों में बेहतर बारिश की उम्मीद है। इसलिए लेकिन ग्वारसीड और ग्वारगम की स्थिर माँग के कारण कीमतों को 4,300 रुपये के स्तर से ऊपर समर्थन मिल सकता है।

चना वायदा (अगस्त) की कीमतें यदि 5,160 रुपये से नीचे टूटती है तो 5,000 रुपये के स्तर की ओर गिरावट की उम्मीद है। स्टॉक लिमिट ऑर्डर में बदलाव के बाद स्टॉकिस्ट की ओर से स्थिर माँग हो रही है। इसके अलावा, नेफेड विभिन्न राज्यों में खरीदे गये चना स्टॉक को अधिक कीमतों पर बेचने के के लिए सक्रिय है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख