शेयर मंथन में खोजें

सीपीओ में बढ़त की उम्मीद, सोया तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में कल मामूली बढ़ोतरी हुई है। कीमतें 5,950 रुपये के स्तर पर अड़चन और 5,850 रुपये के सहारा के साथ कारोबार के साथ एक दायरे में कारोबार कर सकती है।

ग्लोबल ऑयल सम्मेलन के अपडेट के अनुसार, भारत का सोयाबीन उत्पादन पिछले साल के 8.9 मिलियन टन की तुलना में 10 मिलियन टन होने का अनुमान है। नये सीजन के सोयाबीन का मंडियों में पहुँचना शुरू हो गया है और आवक दबाव बढ़ने से पहले थोक खरीदार आक्रामक खरीदारी के लिए सतर्क हैं।
शॉर्ट कवरिंग के कारण आरएम सीड वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में कल 0.8% की बढ़ोतरी हुई है। अब कीमतें 8,430 रुपये पर सहारा के साथ 8,400-8,600 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। देशभर में सरसों की आवक बढ़ गयी है। कारोबारियों के मुताबिक मंडियों में सोयाबीन की नयी आवक शुरू होने से पेराई संयंत्रों की खरीद धीमी हो गयी है। दूसरी ओर शुल्क में कमी से खाद्य तेल के आयात में वृद्धि हुई है जिससे सरसों पर भी दबाव पड़ा है। सरसों के तेल क कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। लेकिन सरसों का स्टॉक काफी कम होने से कीमतों को 8,100 रुपये के स्तर से ऊपर समर्थन मिल सकता है। कल खाद्य तेल की कीमतों में तेजी का कारोबार हुआ। शुल्क वैल्यू में बढ़ोतरी और त्योहारी माँग में वृद्धि से कीमतों को समर्थन मिल रहा है। सीबोट में सोया तेल की कीमतों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतों में कल तीसरे दिन बढ़ोतरी हुई है।
सोया तेल वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 1,315 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,300-1,340 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जबकि सीपीओ वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 1,115 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,126 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। (शेयर मंथन, 30 सितम्बर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख