शेयर मंथन में खोजें

कॉटन को 31,800-34,000 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

कॉटन वायदा (नवंबर) में सकारात्मक कारोबार जारी है और वर्तमान में अधिक माँग और आवक कम होने के कारण कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर पर कारोबार कर रही है लेकिन उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली के कारण कीमतों में थोड़ी गिरावट हुई है।

उम्मीद है कि कीमतें 31,800-34,000 रुपये के दायरे में सीमित कारोबार कर सकती हैं। सीसीआई ने पिछले सप्ताह में कपास की बिक्री के लिए अपनी दरों में 1,500 रुपये प्रति कैंडी की वृद्धि की है जबकि इसके पिछले दो सप्ताह में 4,500 रुपये प्रति कैंडी की वृद्धि की थी। इसके अलावा, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण कपास की फसल क्षतिग्रस्त हो गयी, जिससे गुणवत्ता और नयी फसल की आवक प्रभावित हुई है। इसके अलावा, मिल मालिकों के पास सीमित स्टॉक बचा है। हाल ही में, सीएआई ने 2020-21 में कपास के अपने अंतिम अनुमान को पिछले वर्ष की तुलना में 7.13 लाख गांठ घटाकर 360.13 लाख गांठ कर दिया है।
ग्वारसीड वायदा (दिसम्बर) की कीमतों में उच्च स्तर से गिरावट हुई है। अब कीमतों के नरमी के रुझान और 7,100 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 6,500 रुपये तक कारोबार करने की संभावना है। वर्तमान में, कम स्टॉक और लगातार निर्यात माँग के कारण कीमतें वर्ष-दर-वर्ष 60% अधिक हैं। चालू सीजन में राजस्थान में ग्वारगम का रकबा पिछले साल की तुलना में लगभग 2-3 लाख हेक्टेयर कम होकर 21 लाख हेक्टेयर रह गया है, जो एक दशक में सबसे कम रकबा है।
अरंडी वायदा (दिसम्बर) की कीमतों में उच्च स्तर से गिरावट हुई है। अब कीमतें 6,700 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 6,400 रुपये के स्तर तक गिरावट दर्ज कर सकती है। अरंडी तेल और अरंडीमील की लगातार निर्यात माँग के कारण इस सीजन में कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2021-22 के पहले 6 महीनों के लिए अरंडीमील का निर्यात पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 16% अधिक हुआ है, जबकि जुलाई-अगस्त 2021 में अरंडी का तेल निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में कम रहा है। गुजरात में रकबा अच्छा होने से आने वाले सीजन में अधिक उत्पादन की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!