शेयर मंथन में खोजें

सोयाबीन को 5,350-5,600 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसम्बर) की कीमतों में कल गिरावट के बाद अंत में स्थिरता रही क्योंकि कम आवक के बीच तेल मिलों की ओर से सोयाबीन की अधिक माँग हो रही है।

कीमतों के 5,350-5,600 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। वर्तमान में सोयाबीन की कीमतें 3,950 रुपये प्रति 100 किलोग्राम के एमएसपी से काफी अधिक हैं। देश में कीमतों को नियंत्राण में रखने वाले तिलहन और खाद्य तेल पर स्टॉक सीमा के कार्यान्वयन की समीक्षा को लेकर सरकार बहुत सतर्क है। एसईए के अनुसार, सोयामील का निर्यात इस साल सितंबर में तेजी से घटकर 5,831 टन रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 68,576 टन था। खाद्य तेल की कीमतों में कल गिरावट हुई है क्योंकि केंद्र ने कच्चे और रिफाइंड खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और त्योहारी सीजन के दौरान मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को कच्चे खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क को शून्य कर दिया और सभी तेलों पर कृषि बुनियादी ढाँचा और विकास उपकर (एआईडीसी) को समाप्त कर दिया। सीमा शुल्क अब शून्य है और इन तेलों पर कच्चे पॉम तेल के लिए कृषि उपकर 20% से घटाकर 7.5% और कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर 5% कर दिया गया है। मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतों में कल बढ़ोतरी हुई है लेकिन अंतिम स्टॉक के अधिक रहने की उम्मीदों और निर्यात कम होने की अफवाहों के कारण कुल मिलाकर नरमी का रुझान है। खाद्य तेलों पर उच्च शुल्क मूल्य और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के कारण कीमतों को मदद मिल रही है।
रिफाइंड सोया तेल वायदा (दिसम्बर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 1,185 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है जबकि सीपीओ वायदा (नवंबर) की कीमतों के 1,090-1,120 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!