शेयर मंथन में खोजें

रिफाइंड सोया तेल में नरमी, सोयाबीन को 5,350-5,600 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (दिसम्बर) की कीमतों में कल मामूली बढ़त के साथ बंद हुई क्योंकि कम आवक के बीच तेल मिलों की ओर से सोयाबीन की अधिक माँग हो रही है।

कीमतों के 5,350-5,600 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। देश में कीमतों को नियंत्राण में रखने वाले तिलहन और खाद्य तेल पर स्टॉक सीमा के कार्यान्वयन की समीक्षा को लेकर सरकार बहुत सतर्क है। एसईए के अनुसार, सोयामील का निर्यात इस साल सितंबर में तेजी से घटकर 5,831 टन रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 68,576 टन था।
खाद्य तेल की कीमतों में कल गिरावट हुई है क्योंकि केंद्र ने कच्चे और रिफाइंड खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और त्योहारी सीजन के दौरान मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए बुधवार को कच्चे खाद्य तेलों पर सीमा शुल्क को शून्य कर दिया और सभी तेलों पर कृषि बुनियादी ढाँचा और विकास उपकर (एआईडीसी) को समाप्त कर दिया। सीमा शुल्क अब शून्य है और इन तेलों पर कच्चे पाम तेल के लिए कृषि उपकर 20% से घटाकर 7.5% और कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर 5% कर दिया गया है। विश्व बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में नरमी के कारण मलेशियाई पॉम तेल वायदा की कीमतों में कल गिरावट हुई है। खाद्य तेलों पर उच्च शुल्क मूल्य और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के कारण कीमतों को मदद मिल रही है।

रिफाइंड सोया तेल वायदा (दिसम्बर) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 1,170-1,195 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है जबकि सीपीओ वायदा (नवंबर) की कीमतों के 1,100 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 1,080 रुपये तक गिरावट होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 10 नवंबर 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख