शेयर मंथन में खोजें

कॉटन में गिरावट, कैस्टरसीड को 6,260 रुपये पर सहारा रहने की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (दिसंबर) की कीमतें लगातार चौथे दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुई और कीमतें 31,110 रुपये पर सहारा और 31,460 रुपये पर बाधा के साथ सीमित दायरे में कारोबार कर सकती है।

उत्पादन में कमी की आशंका और निर्यात के लिए कच्चे कपास की अधिक माँग के कारण वर्तमान समय में कपास की कीमतें वर्ष-दर-वर्ष 55% अधिक हैं। यूएसडीए की नवीनतम मासिक आँकड़ों के अनुसार 2021-22 में विश्व स्तर पर कपास उत्पादन 0.18% कम होकर 121.56 मिलियन बेल रह सकता है, लेकिन भारत में कपास उत्पादन में कोई बदलाव नहीं हुआ। कुल उपलब्धता पिछले साल की तुलना में कम होगी, जबकि देश में खपत बढ़ने की उम्मीद है। इस कारण उच्च कीमत के कारण घरेलू मिलों ने कम खरीद की है लेकिन आने वाले हफ्तों में मिलों की ओर से माँग बढ़ सकती है।
ग्वारसीड वायदा (जनवरी) की कीमतें शुक्रवार को 0.7% की गिरावट के साथ बंद हुई। लेकिन कीमतें 5,720 रुपये पर सहारा के साथ 5,870 रुपये के ऊपर पहुँच सकती है। सुस्त निर्यात माँग और नये सीजन की आवक के कारण नवंबर में कीमतों में गिरावट हुई है। वर्तमान में, कम उत्पादन, कई वर्षो में कम स्टॉक और अच्छी निर्यात माँग की संभावना से कीमतें वर्ष-दर-वर्ष 50% अधिक हैं। नये सीजन ग्वारसीड की आवक घट सकती है क्योंकि कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर आ गयी हैं। अक्टूबर में ग्वारगम का निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 60% बढ़कर 27,150 टन हो गया, जबकि 2021-22 (अप्रैल-सितंबर) में निर्यात वर्ष-दर-वर्ष 46% बढ़कर 1.85 लाख टन हो गया।
कैस्टरसीड वायदा (जनवरी) की कीमतें 6,470 रुपये पर अड़चन और 6,260 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ एक दायरे में कारोबार कर सकती है। वर्तमान में, कोरोना की तीसरी लहर के कारण चीन को निर्यात पर अनिश्चितता के कारण व्यापारियों की ओर से माँग कम है। पूरे साल अरंडीमील और तेल की लगातार निर्यात माँग रही है, लेकिन अगले दो महीनों में नये सीजन के आने की उम्मीद से कीमतों पर नियंत्राण रह सकता है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!