शेयर मंथन में खोजें

रिफाइंड सोया तेल में बाधा, सीपीओ की कीमतों में 1,050-1,088 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

निचले स्तर पर खरीदारी के कारण सोयाबीन वायदा (जनवरी) की कीमतों में कल 2.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। अब कीमतों के 6,300 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 6,520 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है।

हाजिर बाजारों में अनुमान से कम आवक हो रही है क्योंकि किसान और व्यापारी अधिक कीमतों की उम्मीद में सीमित मात्रा में अपना उत्पाद बेच रहे है या नयी सीजन की फसल को रोक रहे हैं। इसी तरह तेल मिल मालिक और स्टॉकिस्ट भी सोयाबीन की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सोपा के अनुसार, अक्टूबर-नवम्बर में सोयाबीन की आवक पिछले साल के 37 लाख टन की तुलना में 29 लाख टन रही है। यूएसडीए की नवंबर की मासिक रिपोर्ट के अनुसार भारत में सोयाबीन का उत्पादन माह-दर-माह 8% बढ़कर 11.9 मिलियन टन हो गया है। हाल ही में, सरकार ने देश में जीएम सोयमील के अतिरिक्त आयात को मंजूरी नहीं देने का फैसला किया है, क्योंकि यह घरेलू खपत के लिए पर्याप्त उत्पादन करेगा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी रुझानों और निचले स्तर पर खरीदारी के कारण खाद्य तेल की कीमतों में कल बढ़ोतरी हुई।
डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल कॉन्टैंक्ट 0.05% बढ़ा, जबकि इसका पॉम तेल कॉन्टैंक्ट 0.02% फसल गया। सीबोट में सोया तेल की कीमतें कल 2.5% की उछाल के बाद आज 1% बढ़ी। एसईए के आँकड़ों के अनुसार, भारत के वनस्पति तेल का आयात नवंबर में 11% बढ़कर 11.7 लाख टन हो गया। सोया तेल का आयात भी 4.77 लाख टन से अधिक हुआ है। आँकड़ों के अनुसार 1-15 दिसम्बर के बीच मलेशियाई पॉम तेल का निर्यात पिछले महीने की समान अवधि के मुकाबले 9-12.5% के बीच कम हुआ है।
रिफाइंड सोया तेल वायदा (जनवरी) की कीमतें 1,200 रुपये पर बाधा के साथ 1,165 रुपये तक लुढ़क सकती है जबकि सीपीओ वायदा (दिसंबर) की कीमतों के 1,050-1,088 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख