शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold), ताँबा (Copper) बेचें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में बिकवाली की सलाह दी है।
इसके मुताबिक सोना को 30810 रुपये के आसपास बेच कर 30500 और 30370 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 30940 रुपये का रखें यानी इसके ऊपर जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।
चाँदी (Silver) में भी बिकवाली की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 58350 रुपये के आसपास बेच कर 57100 और 56500 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 58800 रुपये का रखें।
ताँबा (Copper) में आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक ताँबा को 442 रुपये के आसपास बेच कर 436 और 432 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 446 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।  
जस्ता (Zinc) में आज खरीदारी की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 112.10 रुपये के आसपास खरीद कर 113.40 रुपये और फिर 114.10 रुपये का लक्ष्य रखें लेकिन अगर कीमत 111.10 रुपये के नीचे चली जाये, तो सौदा काट लें। 
एल्युमिनियम (Aluminum) में भी खरीदारी की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 112 रुपये के आसपास खरीद कर 113.70 और 114.40 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 111.40 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2012)  
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख