शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold), चाँदी (Silver) खरीदें: रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में खरीदारी की सलाह दी है।
इसके मुताबिक सोना को 29500 रुपये के आसपास खरीद कर 29720 और 29830 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 29350 रुपये का रखें यानी इसके नीचे जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।
चाँदी (Silver) में भी खरीदारी की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 53625 रुपये के आसपास खरीद कर 54350 और 54650 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 53100 रुपये का रखें।
ताँबा (Copper) में आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक ताँबा को 4209 रुपये के आसपास बेच कर 415 और 412 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 422 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।  
जस्ता (Zinc) में भी आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 104.9 रुपये के आसपास बेच कर 103.5 रुपये और फिर 102.7 रुपये का लक्ष्य रखें लेकिन अगर कीमत 105.7 रुपये के ऊपर चली जाये, तो सौदा काट लें। 
एल्युमिनियम (Aluminum) में भी बिकवाली की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 105.7 रुपये के आसपास बेच कर 103.7 और 102.9 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 106.4 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2013)  
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!