शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold) खऱीदें, ताँबा (Copper) बेचें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में खरीदारी की सलाह दी है।
इसके मुताबिक सोना को 29530 रुपये के आसपास खरीद कर 29750 और 29890 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 29370 रुपये का रखें यानी इसके नीचे जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।
चाँदी (Silver) में भी खरीदारी की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 51580 रुपये के आसपास खरीद कर 52740 और 53230 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 51090 रुपये का रखें।
ताँबा (Copper) में आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक ताँबा को 416.50 रुपये के आसपास बेच कर 411 और 408 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 420 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।  
जस्ता (Zinc) में आज खरीदारी की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 103 रुपये के आसपास खरीद कर 104.50 रुपये और फिर 105.75 रुपये का लक्ष्य रखें लेकिन अगर कीमत 102 रुपये के ऊपर चली जाये, तो सौदा काट लें। 
एल्युमिनियम (Aluminum) में भी खरीदारी की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 102.70 रुपये के आसपास खरीद कर 104 और 105 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 101.80 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2013)  
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!