शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold) फिसला 27,000 के नीचे

सोना और चाँदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है।
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में एमसीएक्स (MCX) पर सोना 3000 रुपये टूटा है। दिसंबर 2011 के बाद सोना 27,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया है। आज के कारोबारी सत्र में 6% का निचला सर्किट लग गया। आज के कारोबार में अभी सोना 26,352 पर है। दूसरी ओर, एमसीएक्स पर चाँदी 10% से ज्यादा गिरकर 44,000 रुपये के नीचे आ गयी है।
 जानकारों का कहना है कि सोना भी अब मंदी के दौर में प्रवेश कर रहा है। इस तरह करीब 12 साल तक इसमें चली अनवरत तेजी पर एक विराम लगा है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख