शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold), चाँदी (Silver) बेचें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में बिकवाली की सलाह दी है।

इसके मुताबिक सोना को 29950 रुपये के आसपास बेच कर 29550 और 29400 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 30200 रुपये का रखें यानी इसके ऊपर जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।

चाँदी (Silver) में भी बिकवाली की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 48750 रुपये के आसपास बेच कर 47600 और 47000 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 49300 रुपये का रखें।
ताँबा (Copper) में आज खरीदारी की सलाह है। इसके मुताबिक ताँबा को 453 रुपये के आसपास खरीद कर 461 और 465 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 450 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।  
जस्ता (Zinc) में भी आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 119 रुपये के आसपास खरीद कर 121.20 रुपये और फिर 122.50 रुपये का लक्ष्य रखें लेकिन अगर कीमत 118 रुपये के नीचे चली जाये, तो सौदा काट लें। 
एल्युमिनियम (Aluminum) में भी बिकवाली की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 112.50 रुपये के आसपास खरीद कर 114.50 और 115.50 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 111.50 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2013) 
 
 

 


Comments  

sazid  husain
# sazid husain -0001-11-30 05:53
Kase kharide

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!