शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold), चाँदी (Silver) बेचें: रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) और चाँदी (Silver) में बिकवाली की सलाह दी है।
इसके मुताबिक सोना को 29800 रुपये के आसपास बेच कर 29190 और 28790 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 30260 रुपये का रखें यानी इसके ऊपर जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।
चाँदी (Silver) में भी बिकवाली की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 46340 रुपये के आसपास बेच कर 45290 और 44690 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 46780 रुपये का रखें यानी इसके ऊपर जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।
ताँबा (Copper) में आज खरीदारी की सलाह है। इसके मुताबिक ताँबा को 451 रुपये के आसपास खरीद कर 456.90 और 461 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। घाटा काटने का स्तर 447 रुपये का रखें यानी जब इसकी कीमत इससे नीचे चली जाये तो इस सौदे से निकल जायें। 
जस्ता (Zinc) में आज खरीदारी की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 120 रुपये के आसपास खरीद कर 121.80 रुपये और फिर 123 रुपये का लक्ष्य रखें लेकिन अगर कीमत 119.10 रुपये के नीचे चली जाये, तो सौदा काट लें।
एल्युमिनियम (Aluminum) में भी खरीदारी की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 109 रुपये के आसपास खरीद कर 111.50 और 112.60 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 107.50 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!