शेयर मंथन में खोजें

साल 2014 में कमोडिटी बाजार में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदः रेलिगेयर

आने वाले दिनों में विकसित देशों और उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक गतिविधियों में तेजी की संभावनाओं की वजह से साल 2014 में कमोडिटी बाजार के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मैन्यूफैक्चरिंग गतिविधियों, श्रम और हाउसिंग बाजार में सुधार और शेल एनर्जी की वजह से साल 2014 में आर्थिक मोर्चे पर अमेरिका का प्रदर्शन बेहतर रह सकता है। रेलिगेयर का मानना है कि साल 2014 में कई वजहों से उभरती अर्थव्यवस्थाओं में साल-दर-साल 5% की तेजी आ सकती है। विकसित अर्थव्यवस्थाओं की तेज वापसी के कारण उभरती अर्थव्यवस्थाओं से इनके आयात में वृद्धि हो सकती है। रेलिगेयर ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा है कि साल 2014 में सबकी नजर आर्थिक और संरचनात्मक सुधारों के क्रियान्वयन पर होगी। हालाँकि फर्म ने आगे अपनी रिपोर्ट में कहा है कि साल के शुरुआती महीनों में सोना (Gold) और चाँदी (Silver) की कीमतों में नरमी देखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख