शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold), चाँदी (Silver) खरीदें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में खरीदारी की सलाह दी है।

इसके मुताबिक सोना को 30,000 रुपये के आसपास खरीद कर 30,400 और 30,600 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 29,750 रुपये का रखें यानी इसके नीचे जाने पर सौदा काट कर निकल जायें।

चाँदी (Silver) में भी खरीदारी की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 46500 रुपये के आसपास खरीद कर 47,900 और 48,500 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 45,800 रुपये का रखें।

ताँबा (Copper) में आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक ताँबा को 440 रुपये के आसपास बेच कर 434 और 431 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 444 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।  

जस्ता (Zinc) में भी आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 130 रुपये के आसपास बेच कर 127.90 रुपये और फिर 127 रुपये का लक्ष्य रखें लेकिन अगर कीमत 131 रुपये के ऊपर चली जाये, तो सौदा काट लें। 

एल्युमिनियम (Aluminum) में भी खरीदारी की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 108.50 रुपये के आसपास खरीद कर 107 और 106 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 109.50 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख