शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold), चाँदी (Silver) खरीदें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में खरीदारी की सलाह दी है।

इसके मुताबिक सोना को 28350 रुपये के ऊपर खरीद कर 28520 और 28700 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 28150 रुपये का रखें यानी इसके नीचे जाने पर सौदा काट लें। 

चाँदी (Silver) में आज खरीदारी की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 42650 रुपये के आसपास खरीद कर 43500 और 44100 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 42000 रुपये का रखें। 

तांबा (Copper) में आज खरीदारी की सलाह दी गयी है। इसके मुताबिक तांबा को 402 रुपये के आसपास खरीद कर 409 और 412.50  रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 398.50 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।

जस्ता (Zinc) में भी खरीदारी की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 121.20 रुपये के आसपास खरीद कर 119.10 रुपये और 118 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 122.10 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। 

एल्युमिनियम (Aluminum) में आज खरीदारी की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 108.60 रुपये के आसपास खरीद कर 110.70 रुपये और 111.50 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 107.50 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2014) 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!