शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold) खरीदें, चाँदी (Silver) खरीदें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोना (Gold) में खरीदारी की सलाह दी है।

इसके मुताबिक सोना को 28750 रुपये के आसपास खरीद कर 29100 रुपये और 29250 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 28600 रुपये का रखें यानी इसके नीचे जाने पर सौदा काट लें। 

चाँदी (Silver) में आज खरीदारी की सलाह है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 42000 रुपये के आसपास खरीद कर 43150 और 43600 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 41400 रुपये का रखें। 

तांबा (Copper) में आज बिकवाली की सलाह दी गयी है। इसके मुताबिक तांबा को 414 रुपये के आसपास बेच कर 407-403.50 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 418 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें।

जस्ता (Zinc) में भी बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 124.75 के आसपास बेच कर 123 रुपये और 122 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 126 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। 

एल्युमिनियम (Aluminum) में आज बिकवाली की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 107.50 रुपये के आसपास बेच कर 105.50 रुपये और 104.60 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 108.50 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 06 मई 2014) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!