शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold), चाँदी (Silver) खरीदें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोने (Gold) में खरीदारी की सलाह दी है। 

इसके मुताबिक सोने को 25,800 रुपये के आसपास खरीद कर 26,120 रुपये और 26,300 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 25,850 रुपये का रखें यानी इसके नीचे जाने पर सौदा काट लें। 

चाँदी (Silver) में भी खरीदारी की सलाह दी गयी है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 39,850 रुपये के आसपास खरीद कर 40,600 रुपये और 40,900 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 39,400 रुपये का रखें।

तांबे (Copper) में आज बिकवाली की सलाह दी है। इसके मुताबिक तांबे को 408 रुपये के आसपास बेच कर 401.50 रुपये और 398 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 411.50 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। 

जस्ता (Zinc) में आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 124.50 के आसपास बेच कर 122.80 रुपये और 122 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 125.50 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। 

एल्युमिनियम (Aluminum) में खरीदारी की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 108 रुपये के आसपास खरीद कर 109.60 रुपये और 110.50 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 107 रुपये के नीचे चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 06 जून 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख