शेयर मंथन में खोजें

सोना (Gold) बेचें, चाँदी (Silver) खरीदें : रेलिगेयर (Religare)

रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) ने आज सोने (Gold) में बिकवाली की सलाह दी है। 

इसके मुताबिक सोने को 25,940 रुपये से नीचे बेच कर 25,750 रुपये और 25,600 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 26,050 रुपये का रखें यानी इसके ऊपर जाने पर सौदा काट लें। 

चाँदी (Silver) में खरीदारी की सलाह दी गयी है। रेलिगेयर के अनुसार चाँदी को 40,300 रुपये के आसपास खरीद कर 40,900 रुपये और 41,250 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 39,850 रुपये का रखें।

तांबे (Copper) में आज बिकवाली की सलाह दी है। इसके मुताबिक तांबे को 403 रुपये के आसपास बेच कर 397 रुपये और 394.50 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 406.50 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। 

जस्ता (Zinc) में आज बिकवाली की सलाह है। इसके मुताबिक जस्ता को 126.40 के आसपास बेच कर 124.40 रुपये और 123.50 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 127.50 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। 

एल्युमिनियम (Aluminum) में बिकवाली की राय है। इसके मुताबिक एल्युमिनियम को 110.30 रुपये के आसपास बेच कर 108.40 रुपये और 107.50 रुपये का लक्ष्य रखा जा सकता है। लेकिन अगर कीमत 111.50 रुपये के ऊपर चली जाये, तो घाटा काट कर इस सौदे से निकल जायें। (शेयर मंथन, 12 जून 2014)  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!