शेयर मंथन में खोजें

फेडरल रिजर्व के फैसले से मिलेगी सर्राफा बाजार को दिशा - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के साइडवेज रहने की संभावना है, जबकि डॉलर के कारोबार और इस हफ्ते फेड की बैठक से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 28,400-28,700 रूपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी की कीमतें 36,800-37,400 रूपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। डॉलर के मजबूत होने के कारण पिछले हफ्ते सोने की कीमतों में चार महीने के निचले स्तर पर और चांदी की कीमतों में पांच महीने के निचले स्तर पर गिरावट हुई है। इस हफ्ते फेड की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से डाँलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतों में स्थिरता है। कारोबारियों और निवेशकों की नजर अमेरिकी कर सुधार की प्रगति पर है। अमेरिकी रिपब्लिकन सिनेटर सुसान कोलिंस, जिन्होंने सिनेट में अमेरिकी कर सुधार का समर्थन किया था, ने कहा है कि जरूरी नही कि वे अंतिम ड्रॉफ्ट का भी समर्थन करें। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी