शेयर मंथन में खोजें

डॉलर और रुपये से होगी सर्राफा की दिशा तय - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के साइडवेज रहने की संभावना है, जबकि डॉलर के कारोबार, अमेरिकी पीपीआई और इस हफ्ते फेड की बैठक से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

रूपये के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने की कीमतें 28,200-28,500 रूपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी की कीमतें 36,600-37,400 रूपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। कल के कारोबार में आधा फीसदी गिरावट के बाद आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिकी कर सुधार को लेकर कल भाषण देंगें, जिससे बाजार को दिशा मिल सकती है। कारोबारियों और निवेशकों की नजर अमेरिकी कर सुधर की प्रगति पर है। अमेरिकी रिपब्लिकन सिनेटर सुसान कोलिंस, जिन्होंने सिनेट में अमेरिकी कर सुधार का समर्थन किया था, ने कहा है कि जरूरी नही कि वे अंतिम ड्राफ्ट का भी समर्थन करें। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!