शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी बरकरार रहने की उम्मीद - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में बढ़त बरकरार रहने की संभावना है।
डॉलर के कमजोर और विश्व स्तर पर व्यापार युध्द के आशंका के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। एमसीएक्स सोने की कीमतों में 30,650 रुपये तक और चांदी की कीमतों में 39,500 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा एल्युमीनियम और स्टील पर आयात शुल्क लगाने की योजना से विश्व स्तर व्यापार युध्द की आशंका और शेयर बाजार में गिरावट एंव डॉलर के कमजोर होने के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। एल्युमीनियम और स्टील पर आयात शुल्क लगाने की योजना पर अडिग रहने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रमुख आर्थिक सलाहकार गैरी कॉन ने कल इस्तीफा दे दिया है। इस कारण अमेरिकी शेयर बाजारों में हुई एंव डॉलर भी कमोजर हुआ हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार फरवरी महीने में एशिया में सोने के ईटीएफ में उत्तरी अमेरिकी एंव यूरो की तुलना में अधिक निवेश हुआ है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख