शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में बरकरार रह सकती है तेजी - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में बढ़त बरकरार रहने की संभावना है।
डॉलर में मुनाफा वसूली और विश्व स्तर पर व्यापार युद्ध की आशंका के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों में 30,500 रुपये और चांदी की कीमतों में 39,100 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। विश्व स्तर पर व्यापार युध्द की आशंका से डॉलर के कमजोर होने के कारण कल सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को एल्युमीनियम और स्टील पर आयात शुल्क लगाने की योजना को लेकर राजनीतिक और व्यापारिक सहयोगियों की ओर से दबाव का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर एल्युमीनियम और स्टील पर आयात शुल्क लगाने की योजना को लेकर राजनीतिक और व्यापारिक सहयोगियों की ओर से दबाव के बाद व्यापार युध्द की आशंका कम होने से एशियाई शेयर बाजार में थोड़ी रिकवरी हई है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा है कि वह व्यापार नीति, सीरिया में युद्ध और चीन के साथ प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दे लेकर फ्रांस के साथ विचार विर्मश करेंगी। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख