शेयर मंथन में खोजें

फेड की बैठक से पहले सर्राफा में कमजोर शुरुआत की संभावना - एसएमसी

फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना से डॉलर में रिकवरी के कारण सर्राफा की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतें 30,150 रुपये तक गिरावट दर्ज कर सकती है। जबकि चाँदी की कीमतों को 38,100 रुपये पर सपोर्ट रह सकता है। निवेशकों की नजरें फेडरल रिजर्व की 20 और 21 मार्च को होने वाली बैठक पर है, जिससे अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है। सोने की कीमतें अमेरिकी ब्याज दरों बढ़ोतरी के प्रति काफी संवेदनशील होती है। फैडरल रिजर्व की बैठक से पहले एशियाई शेयर बाजारों में मामूली बदलाव के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष में पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी किये जाने की संभावना है अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार सटोरियों ने सोने में कुल लांग पोजिशन को 16,153 कॉन्ट्रेक्ट की कमी करके 1,45,659 कॉन्ट्रेक्ट कर दिया है। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख