शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में सीमित दायरे में कारोबार की संभावना - एसएमसी

फेडरल रिजर्व बैठक की फैसले से पहले सर्राफा की कीमतों के एक दायरे में रहने की संभावना है।
निवेशकों की निगाह फेडरल रिजर्व की 20 और 21 मार्च की होने वाली बैठक पर है, जिसमें अमेरिकी ब्याज दरों में कम से कम 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की संभावना है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,200 रुपये पर सहारा रह सकता है। आगे 30,600 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। जबकि चांदी की कीमतों को 38,200 रुपये पर सहारा मिल सकता है और 38,800 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। सोने की कीमतें अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के प्रती काफी संवेदनशील होती है। फेडरल रिजर्व की आज से हो रही बैठक में पहली बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी किये जाने की संभावना से डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने की कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है। इसके साथ ट्रंप प्रशासन द्वारा आगामी शुक्रवार को चीन आयात पर 60 बिलियन डॉलर का नया शुल्क लगाये जाने की संभावना है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)
 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!