शेयर मंथन में खोजें

डॉलर में कमजोरी से सर्राफा में तेज शुरुआत की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतें बढ़त के साथ खुल सकती हैं।
डॉलर के कमजोर होने तथा चीन और अमेरिकी के बीच व्यापार युध्द की बढ़ती आशंका से सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण कीमतों को मदद मिली है। लेकिन अमेरिकी ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर्स के अनुमान से बेहतर रहने की स्थिति में बढ़त पर रोक लग सकती है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,150 रुपये पर सहारा रह सकता है। इसमें 36,600 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है, जबकि चांदी की कीमतों को 38,000 रुपये पर सहारा रह सकता है और इसमें 38,600 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा चीन के खिलाफ शुल्क लगाये जाने की दिशा में आगे बढने के बाद डॉलर के कमजोर होने से आज सोने की कीमतों में दो हफ्ते के उच्च स्तर पर बढ़त देखी जा रही है। ट्रंप ने चीन के सामानों के आयात 60 बिलियन डॉलर टैरिफ लगाने की योजना पर हस्ताक्षर कर दिया है। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी