शेयर मंथन में खोजें

बढ़ सकती है सोने-चाँदी की चमक - एसएमसी

जवाबी खऱीद (शॉट कवरिंग) के कारण सर्राफा की कीमतों के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है।
डॉलर के कमजोर होने और सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों में 30,650 रुपये और चाँदी की कीमतों में 30,600 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। तीन दिनों की गिरावट के बाद आज डॉलर के कमजोर होने और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा चीन के कुछ व्यापार को लेकर फिर तनाव गहराने के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। चीन के सामानों के आयात पर अमेरिकी टैरिफ के जवाब में चीन ने 128 अमेरिकी उत्पादों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 27 मार्च को समाप्त हफ्ते में कोमेक्स में सोने के कॉन्ट्रैक्ट में हेज फंडों और मनी मैंनेजरों ने कुल लांग पोजिशन में बढ़ोतरी की है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख