शेयर मंथन में खोजें

सोने-चाँदी में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

एफओएमसी के सकरात्मक बयान और सुरक्षित निवेश के लिए माँग में कमी के कारण सर्राफा की कीमतों के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है
। घरेलू बाजार में रुपये के कमजोर होने से सर्राफा की कीमतों की गिरावट पर रोक लग सकती है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,500 रुपये पर बाधा के साथ 3,100 रुपये तक गिरावट हो सकती है। वहीं चांदी की कीमतें 39,200 रुपये पर बाधा के साथ 38,400 रुपये तक टूट सकती है। एफओएमसी की पिछली बैठक के बाद बयान में अमेरिकी ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी करने की उम्मीद जतायी गयी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस को चेतावनी दी है कि रासयनिक हमले के बाद सीरिया पर सैन्य कार्रवाई करना अनिवार्य हो गया है और सीरिया का साथ देने के लिए रूस की आलोचना भी की है। अमेरिकी फेड चीन के साथ बढ़ते व्यापारिक तनाव को लेकर चिंतित है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख