शेयर मंथन में खोजें

ऊपरी स्तरों पर सर्राफा में मुनाफावसूली की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के एक दायरे में कारोबार करने के साथ इसमें उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना है।
निवेशकों की नजर आज एफओएमसी की बैठक के बयान पर रहेगी। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,000 पर बाधा और 30,650 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। वहीं चांदी की कीमतों को 38,850 रुपये के स्तर पर बाधा और 38,400 रुपये पर सहारा रह सकता है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध के संकट को कम करने के लिए देश अर्थव्यवस्था की पूरी तरह से खोलने और आयात शुल्क में कमी करने का वादा किया है। मार्च में अमेरिकी उत्पादक कीमतों में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी हुई है जो महंगाई में बढ़ोतरी की ओर संकेत कर रहा है। अमेरिकी स्वास्थ्य सेवाओं की लागत और खद्य लागत में बढ़ोतरी हुई। यूरोपीय सेंट्रल बैंक यूरो जोन में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की प्रक्रिया को फिलहाल टाल सकता है। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख