शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में सुस्ती का रझान - एसएमसी

13 जून को होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से कीमतों पर दबाव के बीच सर्राफा के एक दायरे में रहने की संभावना है।

लेकिन अमेरिकी और उत्तर कोरिया सामारिक तनाव के कारण सर्राफ की कीमतों में गिरावट पर रोक लग सकती है। प्रमुख केन्द्रीय बैंक द्वारा मॉनिटरी सख्ती की संभावना से हाल ही में यील्ड में बढ़ोतरी होने से कीमतों पर दबाव पड़ा है। घरेलू बाजार में रुपये में तेज उत्तर-चढ़ाव के कारण सोने की कीमतों अस्थिरता रही है। रुपया 66.6-67.8 के दायरे में रह सकता है। सोने की कीमतों को 31,400 रुपये के स्तर पर बाधा और 31,000 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। जबकि चांदी की कीमतों को 40,700 रुपये के स्तर पर बाधा तथा 40,100 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

निवेशक 13 जून को होने वाली बैठक में फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोती को लेकर फैसले और अमेरिका एंव उत्तर कोरिया के बीच होने बैठक के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। फेड फंड द्वारा 2018 में ब्याज में दुसरी बार बढ़ोतरी करने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ फेड चेयरमैन पॉवली प्रेस कान्फेंस करेंगे। जिसमें भविष्य की नितीयों को लेकर कुछ संकेत मिल सकते हैं। जीएफएमएस के ऑकड़ों के अनुसार भारत का सोना आयात मई में लगातार पाँचवे महीने कम होकर 48 टन रह गया है क्योंकि घरेलू बाजार में कीमतों के लगभग 21 महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के कारण सोने की माँग में गिरावट हुई है। अमेरिकी ब्याज दरों बढ़ा कर पहली बार मुद्रस्फीति अधिक किये जाने की संभावना है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख