शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में रह सकता सर्राफा - एसएमसी

13 जून को होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से कीमतों पर दबाव की संभावना के कारण सर्राफा में एक दायरे में कारोबार होने की संभावना है।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,100-31,300 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है, जबकि चांदी की कीमतों 41,100 रुपये तक तेजी रहने की संभावना है। अमेरिकी और उत्तर कोरिया के बीच ऐतिहासिक बैठक के बाद डॉलर के मजबूत होने और फेड की बैठक में ब्याज में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका से आज कॉमेक्स में सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।
कॉमेक्स में सोना वायदा की कीमतें 0.1% की नरमी के साथ 1297.68 डॉलर के स्तर पर करोबारी कर रही है। प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर इंडेक्स 0.3% की बढ़त के साथ 93.819 रुपये के स्तर पर पहुँच गया है और कारोबारी फेड की बैठक के फैसलों से पहले बाजार में सावधानी बरत सकते हैं। फेड फंड को फेड द्वारा 2018 में ब्याज दरों में दूसरी बार बढ़ोतरी करने की पूरी उम्मीद है। इस बार ब्याज दरों के पहली बार मुद्रास्फीति से अधिक हो जाने की संभावना है। इस बीच अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार बड़े सटोरियों ने सोना वायदा में अपने लांग पोजिशन में कमी की है। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख