शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा में नरमी के साथ कारोबार होने की संभावना है क्योंकि फेड ने कल ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद इस वर्ष दो बार और ब्याज दरों में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है।
लेकिन चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर बढ़ते तनाव के कारण कीमतों में तेज गिरावट की संभावना नही है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 31,000 रुपये के स्तर पर सहारा और 31,350 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है जबकि चांदी की कीमतों को 40,400 रुपये के स्तर पर सहारा और 40,900 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। अमेरिकी फेड ने कल की बैठक के बाद अनुमान के अनुकूल ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है लेकिन सबसे अहम यह है कि अमेरिकी बैंक 2007-2009 में मंदी और वितीय संकट से निपटने वाली नीतियों में बदलाव कर रहा है। फेड ने 2018 में दो बार और ब्याज दरों में बढ़ोतरी का उम्मीद जतायी है और 2019 में तीन बार दरों में बढ़ोतरी की संभावना व्यक्त की है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति अपने प्रमुख सलाहकारों से चीन पर टैरिफ लगाने के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए आज बैठक करेंगें। (शेयर मंथन, 14 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी