शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में जवाबी खरीद की संभावना - एसएमसी

डॉलर के मजबूत होने के कारण पिछले हफ्ते की तेज गिरावट के बाद आज सर्राफा में थोड़ी शॉर्ट कवरिंग (जवाबी खरीद) हो सकती है।
पिछले कारोबार में साढ़े पांच महीने के निचले स्तर पर गिरावट के साथ सोने की कीमतों में आज बढ़त देखी जा रही है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश के लिए सोने में खरीदारी हो रही है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,850 रुपये के स्तर पर सहारा और 31,150 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है, जबकि चांदी की कीमतों को 40,000 रुपये के स्तर पर सहारा और 40,700 रुपये के स्तर पर अड़चन रहने की संभावना है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीन पर 50 बिलियन डॉलर का भारी भरकम टैरिफ लगाने का मन बना लिया है और चीन ने भी चेतावनी दी है कि वह तत्काल जवाबी कार्रवाई करने के लिए तैयार है। चीन ने 50 बिलियन डॉलर के 659 अमेरिकी उत्पादों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार आयोग के अनुसार 12 जून को समाप्त हफ्ते में कॉमेक्स सोना और चांदी वायदा में सटोरियों ने कुल लांग पोजिशन में बढ़ोतरी की है। (शेयर मंथन, 18 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख