शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ एक दायरे में रहने की संभावना है
। यूरो के मजबूत होने के बाद डॉलर के 11 महीने के उच्च स्तर से नीचे फिसलने के साथ ही यूरोपियन यूनियन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर तनाव के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोप से आयात होने वाली सभी कारों पर 20% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जिससे यूरोपियन यूनियन के साथ व्यापार युद्ध गहराता जा रहा है। एमसीएक्स में सोने की कीमतों को 30,450 रुपये के स्तर पर सहारा और 38,800 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। जबकि चांदी की कीमतों को 39,450 रुपये के स्तर पर सहारा और 40,000 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। यूरोप में जर्मनी और फांस के बेहतर आँकड़ों और इटली के राजनेताओं द्वारा राजनीतिक स्थिरता को लेकर आश्वासन दिये जाने के बाद यूरो जोन की करेंसी में मजबूती दर्ज की गयी। अमेरिकी कमोडिटी वायदा कारोबार के अनुसार 19 जून को समाप्त हफ्ते में सटोरियों ने कॉमेक्स में सोने के कॉन्ट्रैक्ट में कुल लांग पोजिशन में कमी की है। (शेयर मंथन, 25 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी