शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में हो सकती है निचले स्तर पर खरीदारी - एसएमसी

सर्राफा में निचले स्तर पर खरीदारी की जा सकती है।

यूरोपीय यूनियन से ब्रिटेन के अव्यवस्थित तरीके से बाहर निकलने की आशंका के बीच सुरक्षित निवेश के रुप में खरीदारी के कारण आज सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ब्रिटिश प्रधनमंत्री टेरेसा मे ने कहा है कि ब्रेक्सिट समझौते के प्रस्ताव पर यूरोपीय यूनियन से किसी भी तरह से संघर्ष कर सकती हैं।
सोने की कीमतों को 30,950 रुपये के नजदीक बाधा और 30,700 रुपये के नजदीक सहारा, चांदी की कीमतों को 37,000 रुपये के नजदीक रुकावट और 36,400 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। इटली की सरकार ने 2019 बजट योजना में बजट घाटे और वृद्धि को लेकर बिना किसी बदलाव के यूरोपीय आयोग के समक्ष प्रस्ताव भेजा है, जबकि इसके पहले यूरोपीय आयोग ने बजट घाटे और वृद्धि के मुद्दे पर इटली की बजट योजना को खारिज कर दिया था।
अक्टूबर महीने में अमेरिकी रिटेल बिक्री में उछाल दर्ज की गयी है, क्योंकि मोटर वाहनों और भवन निर्माण सामग्री की बिक्री में बढ़ोतरी हुई। (शेयर मंथन, 16 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख