शेयर मंथन में खोजें

सीमित दायरे में रह सकती हैं सर्राफा की कीमतें - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

फेड द्वारा ब्याज दरों में फिर से बढ़ोतरी के आश्वासन के बाद डॉलर के मजबूत होने से कल के कारोबार में कॉमेक्स में सोने की कीमतों में लगभग दो हफ्ते के निचले स्तर पर गिरावट के बाद आज लगभग स्थिरता है। स्पॉट सोने की कीमतें 1,214.71 डॉलर पर स्थिर है, जबकि अमेरिकी सोना वायदा की कीमतें 1,214 डॉलर पर स्थिर हैं।
सोने की कीमतों को 30,600 रुपये के करीब बाधा और 30,300 रुपये के आसा-पास सहारा, जबकि चांदी की कीमतों को 36,300 रुपये के नजदीक बाधा और 35,500 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने फेड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी को लेकर फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि फेड की सख्त नीतियों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प द्वारा चीन के आयात पर फिर से 200 बिलियन डॉलर का टैरिफ लगाये जाने की घोषणा से तनाव गहरा गया है। लेकिन राष्ट्रपति ट्रम्प ने चीन के नेता के साथ होने वाली बातचीत के विकल्पों को खोले रखा है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख