शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

सोने की कीमतों को 31,400 रुपये के नजदीक बाधा और 31,130 रुपये के नजदीक सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतें 37,185-37,730 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। कल डॉलर के एक महीने के निचले स्तर पर पहुँचने के कारण कॉमेक्स में सोने की कीमतों के छह महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के बाद आज स्थिरता है। कॉमेक्स में सोना वायदा की कीमतें कल 1266.4 डॉलर पर बंद हुई थीं, लेकिन आज 0.3% की गिरावट देखी जा रही है। चांदी की कीमतें कल 1.2% की गिरावट के साथ 14.64 डॉलर पर बंद हुईं।
प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर एक महीने के निचले स्तर पर पहुँच गया है। इस बीच पिछले हफ्ते अमेरिकी बेरोजगारी लाभ का दावा करने की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है, लेकिन अभी भी यह 49 वर्षों के निचले स्तर पर है, जिससे पता चलता है कि रोजगार बाजार में तेजी आ रही है। इस बीच इस वर्ष अमेरिकी टकसालों से ईगल सोने और चांदी के सिक्कों की बिक्री 2007 के बाद सबसे कम हुई है। (शेयर मंथन, 21 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख