शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

फेड द्वारा इस वर्ष अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर रोक की संभावना से डॉलर के कमजोर होने के कारण आज सोने की कीमतें लगभग सात महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गयी हैं। जबकि निवेशक अभी भी चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हो रही वार्ता के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। अमेरिकी प्रतिनिधी ने कहा है कि अमेरिकी कृषि और एनर्जी कमोडिटीज की खरीद को लेकर अच्छे संकेत हैं।
अमेरिकी फेडरल चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि केन्द्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर लचीला रुख और धैर्य बनाये रखेगा। फेड चेयरमैन ने कहा है कि केन्द्रीय बैंक आर्थिक धीमेपन को लेकर बाजार की चिंताओं और जोखिमों से पूरी तरह से अवगत है। सोने की कीमतों को 31,800 रुपये पर सहारा रह सकता है और 32,200 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है, जबकि चांदी की कीमतों को 39,300 रुपये पर सहारा रह सकता है और 39,700 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है।
विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर की होल्डिंग 0.33% बढ़कर 799.18 टन हो गया है। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख