शेयर मंथन में खोजें

तीन दिनों में 300 रुपये चढ़ा सोना, चाँदी भी चमकी

पिछले तीन दिनों से सोने के भाव में तेजी देखी जा जा रही है।

सर्राफा बाजार में सोने के भाव तीन दिनों में 300 रुपये तेज हो चुके है। वहीं, चाँदी के भावों में भी तेजी देखी गयी है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने के भाव 110 रुपये चढ़कर ऊपर 32,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गये। शादियों के सीजन के कारण सोने में लगातार माँग आती हुयी देखी जा रही है।
दूसरी ओर, चाँदी के दामों में भी 300 रुपये की तेजी आयी है। चाँदी के भाव 40,100 रुपए प्रति किलो हो गये। चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की माँग के कारण तेजी देखी गयी है।
कारोबारियों का कहना है कि शादियों की माँग के कारण स्थानीय ज्वेलर्स ने खरीद की।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव गिरकर 1283.20 डॉलर प्रति औंस हो गये। वहीं, चांदी के भाव 0.26% गिरकर 15.67 डॉलर प्रति औंस हो गये। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख