शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में सुस्ती के संकेत - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के एक दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हो रही वार्ता से करार की उम्मीद और अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर रोक की संभावना से आज सोने की कीमतों में स्थिरता है। लेकिन जोखिम उठाने की क्षमता में बढ़ोतरी के बाद सुरक्षित निवेश के लिए माँग कम हुई है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हो रही वार्ता आज तीसरे दिन भी जारी है और अमेरिकी प्रतिनिधी ने कहा है कि अमेरिकी कृषि और एनर्जी कमोडिटीज की खरीद को लेकर अच्छे संकेत हैं।
इस बीच सोने की कीमतों को 31,500 रुपये पर सहारा रह सकता है और बढ़त पर 31,850 रुपये के करीब अड़चन, चांदी की कीमतों को 39,100 रुपये के आस-पास सहारे के साथ 39,550 रुपये के नजदीक बढ़त पर रोक लग सकती है। शेयर बाजारों में भारी उठा-पटक के दौरान अगस्त के मध्य में लगभग डेढ़ महीने के निचले स्तर पर पहुँची सोने की कीमतों में अब लगभग 11% की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। वहीं ब्रिटिश प्रधनमंत्री टेरेसा मे को कल ब्रेक्जिट के मसले पर संसद में हार का सामना करना पड़ा है। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख