शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

सर्राफा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है।

चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध को लेकर हो रही वार्ता से करार की उम्मीद और अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर रोक की संभावना से आज सोने की कीमतों में स्थिरता है। लेकिन जोखिम उठाने की क्षमता में बढ़ोतरी के बाद सुरक्षित निवेश के लिए माँग कम हुई है। अमेरिकी फेडरल चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि केन्द्रीय बैंक ब्याज दरों को लेकर लचीला रुख और धैर्य बनाये रखेगा। फेड चेयरमैन ने कहा है कि केन्द्रीय बैंक आर्थिक धीमेपन को लेकर बाजार की चिंताओं और जोखिमों से पूरी तरह से अवगत है।
इस बीच सोने की कीमतों में 31,500 रुपये और चांदी की कीमतों में 39,000 रुपये तक गिरावट दर्ज करने की संभावना है। अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर रोक की संभावना से सोने की कीमतों को मदद मिल सकती है। इस बीच अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्बर रॉस ने कहा है कि चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर को लेकर समाधन के लिए करार पर पहुँच सकते हैं। (शेयर मंथन, 08 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख