शेयर मंथन में खोजें

वैश्विक संकेतों और ज्वैलर्स की खरीदारी बढ़ने से चमका सोना, चढ़ी चाँदी

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 150 रुपये चढ़कर 32,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की तरफ से लेवाली बढ़ने से चांदी भी 410 रुपये की तेजी के साथ 40,010 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई।
सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय ज्वैलर्स और खुदरा विक्रेताओं की खरीदारी और विदेशों में मजबूती के रुख के कारण सोने में तेजी आई।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व 2019 में ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने पर ब्रेक लगा सकता है, जिसकी वजह से बाजार में कमजोरी देखी गई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.33% बढ़कर 1,289.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.54% बढ़कर 15.85 डॉलर प्रति औंस हो गई।
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9% और 99.5% शुद्धता वाला सोना 150 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 32,650 रुपये और 32,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कीमती धातु पिछले सत्र में 190 रुपये टूट गई थी। हालांकि, गिन्नी का भाव 25,200 रुपये प्रति आठ ग्राम पर सपाट रहा।
चांदी तैयार की कीमत 410 रुपये बढ़कर 40,010 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 136 रुपये बढ़कर 39,309 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 76,000 रुपये और बिकवाल 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहा। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख