शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

यूरोपीय सेंट्रल बैंक अपनी वृद्धि दर के अनुमान में कटौती किये जाने और स्टीमुलस के लिए आपातकालीन अभियान शुरू किये जाने, लेकिन डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतों में आज स्थिरता है। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन ने 2019 और 2020 में वैश्विक वृद्धि दर में फिर से कटौती की है और व्यापार विवाद एवं ब्रेक्जिट को लेकर अनिश्चितता के कारण वैश्विक वृद्धि के बाधित होने की चेतावनी दी है।
सोने की कीमतों को 32,200 रुपये पर बाधा रह सकती है और 31,800 रुपये पर सहारा रह सकता है, जबकि चांदी की कीमतें 38,300 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकती है और 37,900 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। यूरोपीय सेंट्रल बैंक के चेयरमैन मारियो द्राघी के अनुसार आर्थिक कमजोरी और अनिश्चितता के कुछ समय तक जारी रहने की संभावना है।
फरवरी में चीन का सोना रिजर्व जनवरी के 79.319 बिलियन डॉलर से बढ़ कर 79.498 बिलियन डॉलर का हो गया है, क्योंकि केन्द्रीय बैंक में सोने का कुल रिजर्व 59.940 मिलियन ट्रॉय औंस से बढ़कर 60.260 मिलियन ट्रॉय औंस हो गया है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख