शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में उछाल की संभावना - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में निचले स्तर से उछाल दर्ज किये जाने की संभावना है।

अमेरिकी खुदरा बिक्री के आँकड़ों के बाद पाउंड में तेजी के बाद प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से कीमतों को मदद मिल सकती है। जनवरी में अमेरिकी खुदरा बिक्री 0.2% बढ़ी है, जबकि जानकारों को बदलाव की उम्मीद नहीं थी।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों में 31,700 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 32,100 रुपये तक बढ़त हो सकती है, जबकि चांदी की कीमतों में 38,000 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 38,700 रुपये तक बढ़त हो सकती है।
ब्रिटिश प्रधनमंत्री टेरेसा मे ने यूरोपीय यूनियन से अलग होने के अंतिम प्रयास के तहत ब्रेक्जिट पर कानूनी रूप से आश्वासन प्राप्त कर लिया है। वहीं अमेरिकी फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि अमेरिकी केन्द्रीय बैंक ब्याज दरों में बदलाव को लेकर किसी जल्दबाजी में नहीं है और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर नजर बनाए हुए है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख