शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है।

जर्मनी और एशिया से मिले कमजोर आँकड़ों के बाद वैश्विक वृद्धि दर के धीमा होने की आशंका से सुरक्षित निवेश के रूप में सर्राफा को मदद मिल रही है। लेकिन अमेरिकी जीडीपी के आँकड़ों से पहले डॉलर के मजबूत होने से कीमतों की बढ़त पर रोक लग सकती है। मार्च में अमेरिका निर्मित पूँजीगत वस्तुओं के नये ऑर्डर के आठ महीने के उच्च स्तर पर पहुँचने के कारण भी डॉलर में मजबूती दर्ज की गयी।
एमसीएक्स में सोने की कीमतों के 31,750 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 32,000 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है और चांदी की कीमतों के 37,300 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 37,800 रुपये के स्तर पर पहुँचने की संभावना है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी